फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Body found in Agra Canal; no clues regarding identity or family.

Faridabad News: आगरा कैनाल में मिला शव, पहचान व परिजनों का नहीं लगा कोई सुराग

Sun, 21 Jun 2026 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Body found in Agra Canal; no clues regarding identity or family.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ सदर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम नहर से मिले एक अज्ञात युवक के शव की रविवार तक पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर रही है और स्थानीय लोगों से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब चार बजे आईएमटी से चंदावली की ओर जाने वाले आगरा कैनाल के साथ बनी नहर में लोगों ने एक युवक का शव बहता हुआ देखा। शव नहर के किनारे आकर रुक गया था। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र करीब 25 से 26 वर्ष आंकी गई है। युवक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। पहचान के लिए पुलिस ने शरीर पर मौजूद निशानों की जानकारी भी जुटाई है। युवक के बाएं हाथ पर हनुमान और दाएं हाथ पर ओम का टैटू बना हुआ मिला है। पुलिस को उम्मीद है कि इन निशानों के आधार पर उसकी पहचान हो सकती है। सदर थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि शव मिलने के बाद संबंधित थाना और पुलिस चौकियों को सूचना भेज दी गई है। कई लोगों को पहचान के लिए बुलाया गया, लेकिन रविवार तक कोई भी मृतक की शिनाख्त नहीं कर सका। पुलिस युवक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शव को बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। यदि 72 घंटे के भीतर पहचान नहीं होती है तो कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed