{"_id":"653164c6bef9f2d7ef0b8efd","slug":"board-issues-notice-to-hsvp-plot-holders-regarding-increasing-pollution-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-15673-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बढ़ते प्रदूषण लेकर बोर्ड ने एचएसवीपी प्लॉट धारकों को जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बढ़ते प्रदूषण लेकर बोर्ड ने एचएसवीपी प्लॉट धारकों को जारी किया नोटिस
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले 500 गज से बड़े निर्माणाधीन प्लाट धारकों को नोटिस जारी कर डस्ट पोर्टल पर पंजीकरण कराने के आदेश दिए है। जिससे कि विभाग द्वारा नजर रखी जा सके। वहीं, दूसरी तरफ शहर की हवा लगातार मध्यम श्रेणी में बनी हुई। बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 138 दर्ज किया गया। जिससे अस्थमा और हृदय रोगियों को काफी परेशानी हुई।
औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में बढ़ता प्रदूषण लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। वहीं, दूसरी तरफ शहर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू है। जिसके तहत सड़कों पर नियमित रूप से टैंकरों से पानी का छिड़काव कराना, मशीनों से सड़कों की सफाई कराना जिससे धूल नहीं उड़े। खुले में पड़ी निर्माण सामग्री पर कार्रवाई करना, कूड़ा जलाने वालों पर कार्रवाई करना आदि शामिल हैं। ऐसे में बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं लेकिन सभी दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को नंगला रोड पर एक व्यक्ति ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शहर में चल रहे निर्माण कार्यों पर नजर रखने के लिए नए सिरे से तैयारी की है। इसके लिए विभाग ने एचएसवीपी के अंतर्गत आने वाले सेक्टरों में निर्माणाधीन 500 गज से बड़े प्लाट मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। उन्हें प्रदूषण नियंत्रण के इंतजाम के साथ डस्ट पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए बोला गया है। जिससे उनकी मॉनिटरिंग की जा सके।
--
अस्थमा और हृदय रोगियों के लिए खतरनाक हुई हवा
पिछले सप्ताह की शुरूआत के दौरान फरीदाबाद में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया था। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया था। हवा चलने और बारिश के कारण मंगलवार को प्रदूषण कम हुआ था। मंगलवार को एक्यूआई 274 से घटकर कर 34 पर पहुंच गया था, लेकिन बुधवार को फिर से यह 130 से ऊपर पहुंच गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार बृहस्पतिवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 138 दर्ज किया गया। बुधवार की तुलना में यह दो अंक ज्यादा रहा। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद ने कहा कि इस मौसम में अस्थमा जैसे फेंफड़ों की बीमारी वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है और हृदय रोग वाले लोगों, बच्चों और बड़ों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।