फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Blow 74,000 in the name of increasing the limit of the card by sending a link

Faridabad News: कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर लिंक भेजकर 74 हजार उड़ाए

Sat, 25 Apr 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Blow 74,000 in the name of increasing the limit of the card by sending a link
फरीदाबाद। सूर्य विहार पल्ला निवासी युवक के साथ क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर करीब 74 हजार रुपये की साइबर ठगी हो गई। घटना दो नवंबर 2025 की है, जिसकी शिकायत पर साइबर अपराध थाना सेंट्रल ने 23 अप्रैल को संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित संजय झा के अनुसार उनके पास एक व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को स्टेट बैंक का प्रतिनिधि बताकर कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया। आरोपी द्वारा भेजे गए एक लिंक पर क्लिक करते ही पीड़ित का मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद, बिना कोई ओटीपी साझा किए पीड़ित के तीन अलग-अलग बैंक के क्रेडिट कार्ड से 74 हजार रुपये निकाल लिए गए। तीनों कार्ड एक ही मोबाइल नंबर से लिंक थे। पीड़ित ने घटना के बाद साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed