फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BLOs are conducting door-to-door special intensive revision of voter lists.

Faridabad News: बीएलओ घर-घर जाकर कर रहे हैं मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण

Fri, 26 Dec 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
BLOs are conducting door-to-door special intensive revision of voter lists.
मतदाता करें सहयोग, तभी समय पर पूरा होगा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य: एसडीएम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में जिला फरीदाबाद की 89-फरीदाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य तेजी से जारी है। इस अभियान के तहत वर्ष 2002 की मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं तथा उनके वंशजों (प्रोजनी) के नामों को वर्ष 2024 की मतदाता सूची से मैप किया जा रहा है। यह कार्य बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा है।


एसडीएम फरीदाबाद एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि यह एक महत्वपूर्ण और समयबद्ध प्रक्रिया है, जिसमें मतदाताओं का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। हालांकि, संज्ञान में आया है कि कुछ मतदाता अपेक्षित रुचि नहीं दिखा रहे हैं और बीएलओ को आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं करा रहे, जिससे कार्य में बाधाएं आ रही हैं।
विज्ञापन




एसडीएम अमित कुमार ने 89-फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे बीएलओ को पूरा सहयोग दें और वर्ष 2002 की मतदाता सूची से संबंधित जानकारी-जैसे विधानसभा क्षेत्र, भाग संख्या एवं वोटर नंबर उपलब्ध कराएं। इससे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को समय पर और सुचारू रूप से पूरा करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed