फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BLOs and Supervisors to Receive Training for the Voter List Revision Campaign

Faridabad News: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के लिए बीएलओ और सुपरवाइजरों को मिलेगा प्रशिक्षण

Thu, 04 Jun 2026 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
BLOs and Supervisors to Receive Training for the Voter List Revision Campaign
8 से 10 जून तक आयोजित होगा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि बड़खल विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण 8 से 10 जून तक केएल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान नए मतदाताओं का पंजीकरण, नाम संशोधन, पते में बदलाव, मृत मतदाताओं के नाम हटाने और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। अधिकारियों को दस्तावेज सत्यापन और डिजिटल प्रक्रियाओं के बारे में भी प्रशिक्षित किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed