{"_id":"6a2451b7a397f1f729014fea","slug":"blood-soaked-body-of-a-young-man-found-in-an-open-ground-in-ghazipur-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71730-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गाजीपुर के खाली मैदान में खून से लथपथ मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गाजीपुर के खाली मैदान में खून से लथपथ मिला युवक का शव
विज्ञापन
फरीदाबाद गाजीपुर के पास खाली पड़े मैदान में मिला युवक का शव । संवाद
हत्या की आशंका, शरीर पर मिले चोटों के निशान
पहचान न होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ थाना क्षेत्र के गाजीपुर इलाके में शनिवार सुबह अज्ञात युवक का शव मिला है। युवक की उम्र करीब 22 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव के पास काफी मात्रा में खून फैला हुआ था, जबकि उसके शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।
प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही डबुआ थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह कुछ लोग गाजीपुर स्थित खाली मैदान में सैर और दौड़ लगाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर मैदान में औंधे मुंह पड़े एक युवक पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उसके आसपास खून फैला हुआ मिला। लोगों ने पहले उसकी हालत जानने की कोशिश की लेकिन युवक में किसी प्रकार की कोई हरकत नहीं हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने सफेद रंग की शर्ट और नीले रंग की पैंट पहन रखी थी। उसके चेहरे, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक पर किसी नुकीले हथियार या चाकू से कई वार किए गए प्रतीत होते हैं। मृतक का चेहरा गमछे से ढका हुआ मिला, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई।
स्थानीय निवासी मनीष ने बताया कि सुबह दौड़ लगाने आए युवकों ने सबसे पहले शव देखा था। उन्होंने युवक को उठाने और उसकी स्थिति जानने का प्रयास किया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मनीष ने बताया कि खाली मैदान और आसपास के क्षेत्र में अक्सर लोग शराब पीने आते हैं, हालांकि मृतक के पास से ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वह किस कारण से पहुंचा था। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संग्राम दहिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच की। पुलिस के अनुसार युवक के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं और प्रथम दृष्टया मामला नुकीली वस्तु से हमला कर हत्या किए जाने का प्रतीत होता है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के लोगों को शव दिखाया गया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। फॉरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एनआईटी-3 स्थित ईएसआई अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ अन्य सुराग जुटाने में लगी है।