{"_id":"6af60bd80fdc53819b077a57","slug":"blood-pressure-medication-out-of-stock-at-mohana-phc-for-a-week-causing-difficulties-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85118-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मोहना पीएचसी में एक सप्ताह से बीपी की दवाइयां खत्म, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मोहना पीएचसी में एक सप्ताह से बीपी की दवाइयां खत्म, परेशानी
विज्ञापन
दवा लेने पहुंच रहे मरीजों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा, दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों का करना पड़ रहा रुख
धीरज कौशिक
छांयसा। मोहना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले एक सप्ताह से रक्तचाप की दवाइयों का भंडार खत्म हो गया है। इससे आसपास के गांवों से इलाज और दवा लेने पहुंच रहे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को बिना दवाई के ही वापस लौटना पड़ रहा है, जिससे उन्हें दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है।
रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारी में नियमित दवाई लेना आवश्यक है। दवाइयां उपलब्ध नहीं होने के कारण रक्तचाप के मरीजों की चिंता बढ़ गई है। हीरापुर निवासी सुखराम शर्मा ने बताया कि उनका इलाज मोहना पीएचसी से चल रहा है। वह वीरवार को दवाई लेने केंद्र पर पहुंचे थे। कर्मचारियों ने उन्हें भंडार खत्म होने की बात कहकर दवाई देने से मना कर दिया। शर्मा ने कहा कि दवाई नहीं मिलने से मरीजों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध कराने की मांग की।
इस संबंध में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें दवाइयों का भंडार खत्म होने की जानकारी नहीं थी। जितेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्द ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तचाप की दवाइयां भिजवा दी जाएंगी। इससे मरीजों को हो रही परेशानी दूर हो सकेगी और उन्हें राहत मिलेगी।