{"_id":"684f217913b407f3b508522e","slug":"blood-donation-should-become-a-habit-rajesh-nagar-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45321-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान को अपनी आदत बनाना चाहिए: राजेश नागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान को अपनी आदत बनाना चाहिए: राजेश नागर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने रविवार को आईएमटी में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और रक्तदाताओं का आभार जताया।
इस अवसर पर आयोजक एडवोकेट नरवीर चहल ने साथियों के साथ मंत्री राजेश नागर का जोरदार स्वागत किया। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में रक्तदान को अपनी आदत बनाना चाहिए। रक्त ऐसी चीज है जिसे किसी फैक्ट्री में नहीं बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मानव के जीवन में दान को बहुत महत्व दिया गया है इसमें भी रक्तदान को सर्वोच्च माना गया है। उन्होंने रक्तदान आयोजन करने वालों का आभार जताया और उन्हें इसे निरंतर अपने जीवन में लागू करने के लिए प्रेरित किया।