फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Blood donated for children suffering from thalassemia.

Faridabad News: थैलासीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए किया रक्तदान

Tue, 21 Jul 2026 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Blood donated for children suffering from thalassemia.
फरीदाबाद। थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए अद्वित्या होम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 48 लोगों ने रक्तदान किया। यह शिविर फाउंडेशन अगेंस्ट थेलेसीमिया, अग्रोहा हेल्थ क्लब व रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल के सहयोग से हुआ। इस शिविर में डॉ. रंजना सिंघल व उनके परिवार का विशेष सहयोग रहा। शिविर की सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि अधिकांश रक्तदाता ऐसे युवा थे, जिन्होंने अपने जीवन में पहली बार रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान करने वालों में ईशान सिंघल, हर्षित, नीलम जैन, प्रमोद, तन्मय, मनोज, अभिषेक, पायल, अंकित, सिमरन एवं दीप्ती शर्मा प्रमुख रहे। सभी रक्तदाताओं का संस्था की ओर से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को थैलेसीमिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। रोटेरियन रविंद्र डुडेजा ने बताया कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को प्रत्येक 15 से 20 दिन में नियमित रक्त की आवश्यकता होती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed