फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Block Education Officer will ensure the number of children in schools

स्कूलों में खंड शिक्षा अधिकारी सुनिश्चित करेंगे बच्चों की संख्या

Sat, 09 Jul 2022 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Block Education Officer will ensure the number of children in schools
फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों में दाखिला प्राप्त विद्यार्थियों की सही सूचना अपडेट नहीं करने पर शिक्षा निदेशालय ने जिला अधिकारियों को फटकार लगाई है। साथ ही खंड स्तर के अधिकारियों में स्कूल जाने के निर्देश दिए हैं। निदेशालय ने विद्यार्थियों की वास्तविक संख्या एमआईएस पोर्टल पर अपडेट करने का आदेश दिया है। बीते माह सही डाटा अपडेट नहीं होने पर राज्य स्तर पर शिक्षा विभाग की किरकिरी के बाद निदेशालय ने अधिकारियों पर सख्ती की है।
विज्ञापन

निदेशालय की ओर से जारी निर्देश में अधिकारियों को कक्षावार सही डाटा अपडेट करने के आदेश दिए गए हैं। शुक्रवार को जारी आदेश में मौलिक शिक्षा निदेशक ने स्पष्ट किया कि बार-बार कहने के बावजूद अधिकारियों पर आदेशों का पालना का कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। यह अंतिम आदेश जल्द से जल्द लागू कराएं। इसके साथ ही यह ध्यान रखें कि दाखिला प्राप्त विद्यार्थियों का सही आंकड़ा ही मिले। यह अति आवश्यक है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. मुनेश चौधरी ने बताया कि फिलहाल 11वीं कक्षा के दाखिले जारी हैं। ऐसे में संभव है कि कई स्कूल यह डाटा अपडेट करने में पिछड़ गए हो। हालांकि अन्य सभी कक्षाओं का डाटा पोर्टल पर अपडेट किया जा चुका है। सोमवार को इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारियों सहित डाइट प्रिंसिपल से डाटा कार्यालय स्तर पर भी तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed