{"_id":"6aa59f0e37175ab4190c3894","slug":"blo-will-remain-present-at-polling-stations-even-on-holidays-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79841-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: छुट्टी के दिन भी मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: छुट्टी के दिन भी मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ
विज्ञापन
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के साथ नाम या विवरण में संशोधन से संबंधित दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत जिले में तीन विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। रविवार 13 सितंबर, शनिवार 26 सितंबर और रविवार 27 सितंबर को सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मौजूद रहेंगे। इस दौरान पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के साथ नाम या विवरण में संशोधन से संबंधित दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि विशेष अभियान दिवसों पर बीएलओ अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे और नए मतदाताओं के नाम दर्ज कराने के लिए निर्धारित प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे। नागरिक मतदाता सूची का अवलोकन कर नाम, विवरण अथवा अन्य प्रविष्टियों में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर बीएलओ के समक्ष दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदाता सूची में दर्ज अपने विवरण की जांच करें। साथ ही सभी बीएलओ को निर्धारित समय पर मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों और बीएलओ सुपरवाइजरों को भी उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।