फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Blazing Sun Becomes a Source of Trouble; Mercury Hits 34 Degrees

Faridabad News: तेज धूप बनी परेशानी का कारण, पारा पहुंचा 34 डिग्री

Tue, 14 Apr 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Blazing Sun Becomes a Source of Trouble; Mercury Hits 34 Degrees
फरीदाबाद। शहर में बढ़ती गर्मी और तेज धूप ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा। इससे लोगों को खास परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन




तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कों पर कम लोग दिखाई दिए। लोग केवल जरूरी कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी भीड़ में कमी देखी जा रही है। खासकर दोपहर के समय लोग घरों में ही रहना सुरक्षित समझ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने का अनुमान है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। गर्मी से बचाव के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। बाजार में ठंडे पेय, जूस, लस्सी और आइसक्रीम की मांग बढ़ गई है। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में पर्याप्त पानी पीना और धूप से बचाव करना बेहद जरूरी है, ताकि लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed