फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Black Jathedi used to roam in the guise of a Sikh during the absconding

फरारी के दौरान सिख के भेष में घूमता था काला जठेड़ी

Thu, 16 Sep 2021 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Black Jathedi used to roam in the guise of a Sikh during the absconding
फरीदाबाद। सात लाख के इनामी बदमाश संदीप उर्फ काला जठेड़ी को क्राइम ब्रांच ने रिमांड के बाद जेल भेज दिया है। रिमांड के दौरान उसने कई राज खोले हैं। उसने बताया कि फरारी के दिनों में वह पुलिस से बचने के लिए सिखों की तरह भेष बनाकर रहता था।
विज्ञापन

काला ने पुलिस को बताया कि वह पुलिस और विरोधियों से बचने के लिए दाढ़ी मूंछ बढ़ाकर रहता था, वह पगड़ी भी पहनता था। ऐसा रूप बनाता था कि सिख लगे। फरारी के दौरान उसने अपने गुर्गों से पांच लोगों की हत्या करवाईं लेकिन रंगदारी मांगने में कामयाब नहीं हो पाया। उसने बताया कि फरारी के दौरान उसकी प्रेमिका अनुराधा ने उसके लिए रुपयों का इंतजाम किया था। पुलिस हिरासत से फरार होने के बाद से अनुराधा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। लेडी डॉन के नाम से मशहूर अनुराधा मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली है।
विज्ञापन

संदीप के संपर्क में आने से पहले वह राजस्थान के गैंगस्टर आनंदपाल की प्रेमिका थी। पुलिस ने आनंदपाल का एनकाउंटर कर दिया था। इसके बाद से वह काला के साथ रहने लगी। दिल्ली पुलिस ने संदीप उर्फ काला जठेड़ी के साथ ही अनुराधा को भी गिरफ्तार कर लिया था। उसके ऊपर राजस्थान में हत्या, रंगदारी जैसे कई मामले दर्ज हैं। काला ने पुलिस को बताया कि फरार होने के बाद उसे छिपने के लिए रुपयों की जरूरत थी। उसके ज्यादातर साथी पकडे़ गए थे। इसी दौरान उसका संपर्क अनुराधा से हुआ था। उसके बाद से ही दोनों साथ रहने लगे। अनुराधा ने अपने कुछ गुर्गों को जठेड़ी के लिए फर्जी पासपोर्ट का इंतजाम करने के काम में लगा रखा था। जठेड़ी विदेश से ही गैंग को संभालने का प्लान बना रहा था। इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed