{"_id":"60abe4678ebc3e34f7419125","slug":"black-fungus-patient-saved-his-life-by-operation-faridabad-news-noi583548546","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस के मरीज का ऑपरेशन कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस के मरीज का ऑपरेशन कर बचाई जान
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनआईटी तीन स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डॉक्टरों ने ब्लैक फंगस बीमारी से पीड़ित एक मरीज का सफल ऑपरेशन कर जान बचाई है। मरीज अब स्वस्थ हैै व डॉक्टरों की देखरेख में उपचाराधीन है। इस ऑपरेशन में करीब छह घंटे से अधिक समय लगा।
ईएसआइसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के रजिस्ट्रार डॉ. अनिल पांडेय ने बताया कि ब्लैक फंगस का ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में डॉक्टर का पहला प्रयास मरीज की जान बचाना होता है। इस ऑपरेशन में मरीज के नाक और चेहरे के आसपास के कई हिस्सों को निकालना पड़ा है।
उन्होंने बताया कि युवक को पहले कोरोना संक्रमण हुआ था। कोरोना संक्रमण के बाद ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। कोरोना इलाज के दौरान मरीज को स्टेरायड दी गई थी। ईएसआइसी मेडिकल कॉलेज में फंगल इंफेक्शन का सफल इलाज संबंधी सभी सुविधाएं मौजूद हैं। ऑपरेशन टीम में डॉ. एके राय, डॉ.अवनी जैन, डॉ.जसलीन कौर, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ.वीनू हंस और एनेथेटिस्ट डॉ. रश्मी तनेजा शामिल रहे।