फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Black fungus has two new infections, 52 in total

ब्लैक फंगस के दो नए संक्रमित, कुल संख्या 52

Mon, 24 May 2021 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Black fungus has two new infections, 52 in total
फरीदाबाद। ब्लैक फंगस के मामलों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने दो नए मामले मिलने की पुष्टि की है। जिले में अभी तक 39 मामल सामने आ चुके हैं, जबकि 13 मामले संदिग्ध हैं। इसके साथ कुल मरीजों की संख्या 52 हो गई है।
विज्ञापन

जिले के अस्पतालों में फंगस के 52 से अधिक संदिग्ध व कंफर्म मरीजों का इलाज चल रहा है। सरकार की तरफ से ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अफलाह मेडिकल कॉलेज को ब्लैक फंगस का इलाज करने के लिए चिन्हित किया है। हालांकि अभी अधिकतर मरीज निजी अस्पतालों में ही दाखिल होकर अपना इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि चार मरीजों का इलाज ईएसआईसी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल, तीन का फोर्टिस एस्कार्ट्स, 8 का सर्वोदय अस्पताल, 15 का एशियन अस्पताल में, दो मरीजों का एसएसबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। क्यूआरजी हेल्थ सिटी अस्पताल, पार्क अस्पताल एवं जेनिथ अस्पताल में एक-एक मरीज और मेट्रो अस्पताल में ब्लैक फंगस के चार मरीज उपचाराधीन हैं। हालांकि दवाओं की समस्या बनी हुई है। अस्पतालों को सरकार की तरफ से जारी की गई ऑनलाइन सेवा के माध्यम से ही दवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
जिले में ब्लैक फंगस की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी कंफर्म व संदिग्ध मामले आ रहे हैं, उनकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दी जाए। - डॉ. रणदीप पुनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed