फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Black and smelly water coming in BPTP Park-81 Society

Faridabad News: बीपीटीपी पार्क-81 सोसाइटी में आ रहा काला-बदबूदार पानी

Fri, 29 Mar 2024 11:00 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 29 Mar 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Black and smelly water coming in BPTP Park-81 Society
- बीपीटीपी पार्क-81 में छह माह से परेशानी, प्रदूषण नियंत्रण विभाग और निगम में की शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित बीपीटीपी पार्क-81 सोसाइटी में पेयजल के लिए पिछले 6 माह से गंदा पानी आ रहा है। सोसाइटी निवासियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को पेयजल में सीवर के पानी की सप्लाई हुई। इस संबंध में बीपीटीपी बिल्डर को कई बार शिकायत दी गई है, लेकिन सुनवाई के नाम पर लोगों को ही धमकाया जा रहा है। शुक्रवार को लोगों ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग और नगर निगम आयुक्त ए मोना श्रीनिवास को ईमेल के माध्यम से शिकायत की गई है।

बीपीटीपी पार्क-81 सोसाइटी में करीब 750 फ्लैट्स हैं, इनमें 400 परिवार साल 2017 से रह रहे हैं। निवासियों के मुताबिक अकसर पेयजल सप्लाई में गंदगी मिलकर आती है, लेकिन पिछले करीब छह महीने से स्थिति बेहद खराब हो गई है। बृहस्पतिवार को तो हद ही हो गई लोगों के घरों में सप्लाई होने वाला पानी इतना काला और बदबूदार था मानों जैसे सीवर बह रहा हो। इसकी फोटो और वीडियो बिल्डर को साझा किया गया लेकिन हर बार की तरह इस बार फिर समाधान की बजाया लोगों के समस्याओं की अनदेखी की गई। बिल्डर के कार्यालय पर शिकायत लेकर जाने पर बाउंसर मिलते हैंं, लोगों ने बाउंसरों पर धमकाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

---
अब एनजीटी से लगाएंगे गुहार, पानी की जांच की मांग
आरडब्ल्यूए प्रधान मुकेश शर्मा और पदाधिकारी राजकुमार सहित अन्य ने बताया कि सोसाइटी में पेयजल की समस्या के समाधान को लेकर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बिल्डर समाधान के नाम पर आनाकानी करता है। गंदगी के कारण लोग आए दिन बीमार हो रहे हैं। इस संबंध में शुक्रवार को लोगों ने पॉल्यूशन विभाग और नगर निगम आयुक्त ए मोना श्रीनिवास को ईमेल के माध्यम से शिकायत की गई है। इसके अलावा जल्द एनजीटी में शिकायत की जाएगी। लोगों ने सोसाइटी में सप्लाई हो रहे पेयजल की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
इन सोसाइटियों में भी है दिक्कत
बीपीटीपी पार्कलैंड ए ब्लॉक निवासी प्रफुल्ल शर्मा ने बताया कि पिछले 15 दिनों से पेयजल समस्या बनी हुई है, ऐसे में बेहद परेशानी हो रही है। आने वाले दिनों में स्थिति और खराब हो जाएगी। बिल्डर को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं, बीपीटीपी पार्क इलाइट फ्लोर निवासी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि गंदे पानी की सप्लाई से कई दिनों से परेशान हैं, समस्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।


---

गंदा पानी पीने से लगभग 200 लोग हुए थे बीमार
मई 2022 में ग्रेटर फरीदाबाद की बीपीटीपी एलीट प्रीमियम पार्क सोसायटी में दूषित पानी पीने से लगभग 200 से अधिक निवासी जलजनित बीमारियों का शिकार हो गए थे। लोगों ने मेंटिनेंस एजेंसी पर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के गंदे पानी को फ्लैट में जलापूर्ति वाली टंकी में छोड़ने का आरोप लगाया था। लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत थी। आरडब्ल्यूए के सहयोग से सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ीकलां के चिकित्सकों की टीम बुलाकर पीड़ितों का उपचार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed