{"_id":"656238c2b15ea07f630a8416","slug":"bk-hospital-jan-aushadhi-kendra-plan-stuck-in-the-middle-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-17223-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अधर में लटकी बीके अस्पताल जन औषधि केंद्र की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अधर में लटकी बीके अस्पताल जन औषधि केंद्र की योजना
विज्ञापन
विभाग की ओर से वर्ष 2022 में इसे खाेले जाने की बात कही गई थी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में जन औषधि केंद्र बनाए जाने की योजना अभी तक सिरे नही चढ़ पाई है। हालांकि विभाग की ओर से यह जन औषधि केन्द्र वर्ष 2022 में खाेले जाने की बात कही गई थी। जन औषधि केन्द्र जिला नागरिक अस्पताल के अलावा जिला रेड क्रॉस सोसाइटी में भी खोला जाना था, लेकिन अभी तक इन केन्द्रों को खाेले जाने पर कोई विचार नहीं किया गया है।
जिला नागरिक अस्पताल में अभी मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना के तहत मरीजों को निशुल्क दवाईयां उपलब्ध करवाई जाती हैं। यहां फार्मेसी पर महंगी दवाईयां नहीं मिल पाती हैं। ऐसे में मरीजों को आर्थिक बोझ को झेलते हुए महंगी दवाईयां बाहर के मेडिकल स्टोर से खरीदने पर मजबूर होना पड़ता है। इन केन्द्रों पर महंगी दवाईयां बेहद कम खर्च पर उपलब्ध करवाने की योजना बनाई गई थी। वर्ष 2022 में स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से इन केन्द्रों को खोले जाने की बात कही गई थी। जिसका प्रपोजल भी स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से सरकार को भेजा गया था, लेकिन यह योजना अभी तक सिरे नहीं चढ़ी है।
मरीजों को नहीं मिली राहत
इस योजना की शुरुआत से मरीजों को आर्थिक बोझ से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जाहिर की गई थी। यहां कई बीमारियों में डॉक्टर मरीजों को ऐसी दवाईयां लिख देते हैं, जिसका खर्च गरीब तबके का मरीज नहीं उठा सकता। ऐसे में इन औषधि केन्द्रों के खुलने से मरीजों को महंगी दवाईयां भी बेहद सस्ते दामों पर उपलब्ध करवाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
इस संबंध में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेन्द्र सौरोत का कहना है कि राज्य सरकार की ओर से फिलहाल पॉलिसी में फेरबदल कर दिया गया था। पहले किसी संस्था की ओर से इन केन्द्रों को खोला जाने का प्रपोजल स्वीकार किया गया था लेकिन बाद में उस संस्था की ओर से इस प्रोजेक्ट से अपना नाम वापिस लिए जाने के कारण यहां जन औषधि केन्द्र नहीं खोले जा सके। विभाग की ओर से सभी डिप्टी कमिश्नर्स को सर्वे करना है कि कहां जन औषधि केन्द्र बनाए जाने की आवश्यकता है और कहां नहीं। इसके बाद रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।