फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BK Hospital accused of negligence, patient dies after injection

Faridabad News: बीके अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, इंजेक्शन लगने के बाद हुई मरीज की मौत

Sat, 23 May 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
BK Hospital accused of negligence, patient dies after injection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल पर एक बार फिर लापरवाही का आरोप लगा है।परिजन का आरोप है कि युवक बहुत ज्यादा बीमार नहीं था, अस्पताल में जैसे ही इंजेक्शन लगा, 10 मिनट के बाद उसकी मौत हो गई।

पर्वतीय कॉलोनी निवासी मृतक की बहन रचना ने बताया कि उसका भाई धर्मेंद्र स्वयं बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचा था। उसको घबराहट और तबीयत खराब होने की शिकायत की थी। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में पहले स्टाफ ने पर्ची बनवाने के लिए कहा।
विज्ञापन


पर्ची बनवाने के बाद एक नर्स ने धर्मेंद्र को इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और करीब 10 मिनट बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर अभद्र व्यवहार करने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। घटना के बाद शव को शवगृह में रखवा दिया गया। परिवार का कहना है कि मामले की शिकायत पुलिस को देंगे और जांच की मांग करेंगे। परिजन युवक की मौत के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बता दें कि मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विषय में अस्पताल प्रशासन का पक्ष जानने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा से संपर्क करने का प्रयास किया गया। उन्होंने फोन का जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed