फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BJP workers burnt effigies of Rahul Gandhi and Amarinder Singh

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी और अमरिंदर सिंह का पुतला

Wed, 15 Sep 2021 06:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
BJP workers burnt effigies of Rahul Gandhi and Amarinder Singh
भाजपा युवा मोर्चा और किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गाँधी व कैप्टन अमरिंदर सिंह के पुतले - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के किसान आंदोलन पर दिए बयान की भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने निंदा की है। उन्होंने बुधवार को आंबेडकर चौक बल्लभगढ़ में राहुल गांधी और अमरिंदर सिंह का पुतला फूंक कर विरोध जताया।
विज्ञापन

किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुखबीर मलेरना ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसान संगठनों से कहा कि वे अपना आंदोलन हरियाणा और दिल्ली में करें। कैप्टन के बयान से साफ हो गया है कि यह पूरा आंदोलन कांग्रेस और उनके नेताओं द्वारा प्रायोजित है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुमारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सुरजेवाला से पूछा कि वो हरियाणा में विकास के साथ हैं या विनाश के साथ। पंकज सिंगला ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं द्वारा हरियाणा में अस्थिरता का माहौल कर शांति को भंग करने की यह साजिश है। इस मौके पर सचिन ठाकुर, गोल्डी अरोड़ा, ज्ञानेंद्र भारद्वाज, सुरेंद्र नटनागर, मोहित नागर, अरुण द्विवेदी, सुरेंद्र हुड्डा, रामचरण यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed