{"_id":"5f8ee4f58ebc3e9ba96a7638","slug":"bjp-will-face-heavy-loss-in-farmers-baroda-by-election-kumari-selja-faridabad-news-noi54363301","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की अनदेखी बरोदा उपचुनाव में भाजपा को पड़ेगी भारी : कुमारी सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की अनदेखी बरोदा उपचुनाव में भाजपा को पड़ेगी भारी : कुमारी सैलजा
विज्ञापन
फरीदाबाद। कृषि कानून के कारण किसानों को होने वाले नुकसान का खामियाजा भाजपा सरकार को बरोदा उपचुनाव में भुगतना पड़ेगा। प्रदेश की जनता का मन अब भाषणबाजी और जुमलों से ऊब चुका है। जनता विकास चाहती है और मौजूदा सरकार लोगों के शोषण का काम कर रही है। यह बातें कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने तिगांव से पूर्व विधायक ललित नागर के सेक्टर-17 स्थित निवास पर कही।
सैलजा यहां कार्यकर्ताओं से मिलने व उन्हें आगे की रणनीति के बारे में दिशा निर्देश देने के लिए आईं थीं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बरोदा उपचुनाव व किसान बिल को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि बरोदा उपचुनाव का परिणाम हरियाणा की राजनीति की दिशा व दशा को परिवर्तन लाने का काम करेगा। लोगों का मूड देखने से पता चल रहा है कि इस उपचुनाव में किसान, मजदूर, युवा वर्ग के साथ समाज की छत्तीस बिरादरी एकजुट होकर कांग्रेस को विजयी बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 सालों में भाजपा सरकार की नीति और नीयत से गरीब, मजदूर, किसान, कमेरा वर्ग इस कद्र प्रभावित हो चुका है कि अब वह बरोदा में भाजपा को उसकी जमीनी हकीकत दिखाने का काम करेगा।
बरोदा उपचुनाव के बाद चुने जाएंगे जिला अध्यक्ष
कांग्रेस संगठन के बारे में पूछे जाने पर कुमारी सैलजा ने कहा कि बरोदा उपचुनाव के बाद प्रदेश के सभी जिलों को अध्यक्ष मिल जाएंगे और उसके बाद संगठन बनाने की कवायद शुरू हो जाएगी। पार्टी मेहनती व कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर प्रोत्साहित करेगी। मोदी सरकार द्वारा लाए गए 3 कृषि कानूनों को काले कानून की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि इन बिलों को पास करवाकर भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है, नियमानुसार इस पर चर्चा होनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों, आढ़तियों के हितों के लिए कार्य करेगी। जल्द ही देशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा में भी हर विधानसभा स्तर पर यह हस्ताक्षर अभियान चलेगा और 10 हजार हस्ताक्षर करवाकर किसानों व मजदूरों की आवाज को आंदोलन बनाकर सड़क से लेकर खेत-खलिहान और संसद तक लड़ेंगे।
इस दौरान उनके साथ मुख्य रूप से पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन गुर्जर, पूर्व विधायक आनंद कौशिक, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला, योगेश गौड़, सुमित गौड़, बलजीत कौशिक, महेश नागर, पूर्व पार्षद योगेश ढींगड़ा, प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र चंदेलिया, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा मौजूद थे।