{"_id":"68dd7060e1b04376c20528d5","slug":"bjp-mlas-son-admitted-to-hospital-under-suspicious-circumstances-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52645-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भाजपा विधायक का बेटा संदिग्ध हालात में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भाजपा विधायक का बेटा संदिग्ध हालात में अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
आत्महत्या के प्रयास की चर्चा, भाई ने किया बात से इन्कार
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सतीश फागना के बेटे तरुण (30) को संदिग्ध हालात में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर में चर्चा है कि युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या का प्रयास किया है। वहीं, विधायक के भाई कविंद्र फागना से कॉल पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि तरुण का बीपी बढ़ गया था। इसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत अब बेहतर है। आत्महत्या के प्रयास की बात से उन्होंने इन्कार किया है।
मामला बुधवार दोपहर लगभग दो बजे का है। शहर में चर्चा है कि विधायक का बेटा चालक के साथ मांगर में बने धाम मंदिर के पास पहुंचा। यहां चालक बबलू को कार में रुकने को कहकर वह कार से उतरकर चला गया। कुछ मिनट इंतजार करने के बाद चालक भी कार से उतरा तो देखा कि तरुण पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे से लटक रहा था। उसने दौड़कर तरुण को संभाला और कार में बैठाकर तुरंत अस्पताल ले गया। परिवार के लोग तुरंत अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से ही सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक के बयान लेने का प्रयास किया। डॉक्टरों ने उसे बयान देने की हालत में नहीं बताया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि युवक के बयान अभी नहीं लिए जा सके हैं। डॉक्टरों के बयान के लिए फिट बताने पर युवक के बयान लिए जाएंगे।