फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BJP leader accused of attacking landowner with shovel in property dispute

Faridabad News: संपत्ति विवाद में भाजपा नेता पर भूस्वामी पर फावड़े से हमला करने का आरोप

Wed, 28 Feb 2024 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
BJP leader accused of attacking landowner with shovel in property dispute
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। गांव वजीरपुर के निकट संपत्ति विवाद में भाजपा नेता सहित सात लोगों पर एक भूस्वामी पर फावड़े और तलवार नुमा हथियार से हमला करने का आरोप लगा है। हमले में भूस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उनकी जान बचाई। घायल को अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित की शिकायत पर खेड़ी पुल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। भाजपा नेता पूर्व में फरीदाबाद विधानसभा के प्रभारी रहे हैं और वर्तमान में प्रदेश संगठन में किसी पद पर हैं।

भारत कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वजीरपुर गांव के कच्चे रास्ते पर 2178 वर्ग गज जमीन है। यह उन्होंने जयप्रकाश व अन्य लोगों से कुछ महीने पहले खरीदी थी। इस जमीन से सटी जमीन ग्यासीराम शर्मा और उनके परिवार की है। मनाेज ने अपनी जमीन के पास अलग से रास्ते के लिए भी जगह खरीदी हुई है। यह रास्ता जमीन से 20 फीट दूर है। 23 फरवरी को मनोज अपनी जमीन की चहारदीवारी करवा रहा था। आरोप है कि तभी ग्यासीराम, हरीशचंद, बिल्लू, तरुण उर्फ कालू व दो-तीन अन्य व्यक्ति आए और आते ही मनोज के साथ गाली-गलौज करने लगे। तरुण ने मनोज के दाएं बाजू पर तलवार नुमा पत्ती मारी और ग्यासीराम के पास फावड़ा था, जो की उसने मनोज के पैर में मारा। हरीचंद व बिल्लू ने मनोज के साथ लात-घूसों से मारपीट की। अपने को घिरा हुआ देख कर उसने शोर मचा दिया। शोर सुन कर मौके पर पहुंचे पारस और वसीम ने मनोज को आरोपियों से छुड़वाया और वहां से फरार हो गए। ग्यासीराम शर्मा फरीदाबाद विधानसभा के पूर्व प्रभारी रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा बताते हैं कि ग्यासीराम वर्तमान में प्रदेश संगठन में किसी पद पर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed