फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BJP has nothing to do with the sufferings of farmers and labourers: Chaudhary Virendra Singh

भाजपा को किसानों और मजदूरों के दुखों से कोई लेना-देना नहीं : चौ. वीरेन्द्र सिंह

Thu, 22 Jan 2026 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
BJP has nothing to do with the sufferings of farmers and labourers: Chaudhary Virendra Singh
घर बचाओ संघर्ष समिति के धरने को दिया समर्थन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गांव बड़ौली-प्रहलादपुर में चल रहे घर बचाओ संघर्ष समिति के धरने को पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. वीरेन्द्र सिंह ने दल-बल के साथ अपना समर्थन दिया। उन्होंने किसानों की मांगों को जायजा बताया। बुधवार को धरना 54वें दिन में प्रवेश कर गया। बुधवार को धरने की अध्यक्षता धरना संयोजक वीरपाल गुर्जर ने की।

धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते हुए वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेशों की सरकारें किसान विरोधी हैं। जब मैं भारत सरकार में मंत्री था तब मैंने भाजपा की नीतियों को देखते हुए यह महसूस किया कि भाजपा को सिर्फ अपना वोट बैंक बचाना है। इनको आम आदमी, किसान, मजदूरों के दुख-तकलीफों से कोई लेना-देना नहीं है। किसान के मसीह सर छोटू राम का मैं वंशज हूं, मेरी रगों में किसान का खून है इसलिए मैंने भाजपा छोड़ दी। जल्द ही कुछ और नेता भाजपा से किनारा कर लेगें। चौ. वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की मांग जायज है, सरकार को मांगे मान लेनी चाहिए। गांव वालों से उन्होंने कहा कि अपनी मांगें पर अड़े रहना और सद्भाव यात्रा के बाद मुझे फिर दोबारा बुलाना मैं फिर आपके धरने पर आऊंगा।
विज्ञापन



चौ. वीरेन्द्र सिंह ने एचएसवीपी के अधिकारियों को भ्रष्टाचार में लिप्त बताते हुए कहा कि इनकी नजर आपकी बेशकीमती जमीन पर है ताकि वह इसे प्राइवेट सेक्टर वालों को बेच सकें। अगर आप अपनी मांगों पर अडिग रहेगें तो सरकार आपकी एक इंच भी जमीन बिना अनुमति के ले नहीं सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन धन सिंह कोतवाल के युवा इकाई के यूपी अध्यक्ष राहुल यादव ने भी आज अपना समर्थन धरनारत ग्रामीणों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed