{"_id":"6a9724353f244b0cc002268c","slug":"bjp-district-workshop-held-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78956-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से आगामी 17 सितंबर से चलाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एक जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक एवं जिला प्रभारी लतिका शर्मा ने शिरकत की।
लतिका शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इस अभियान को सिर्फ एक संगठनात्मक कार्यक्रम न मानकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याण का संदेश पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, चेयरमैन विजय लोहिया, जिला महामंत्री कविंद्र चौधरी, अनुराग गर्ग, विजेंदर नेहरा और टिप्पर चंद शर्मा सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं अभियान की मंडल टोलियां मौजूद रहीं।