फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BJP burnt the effigies of Kejriwal and Atishi

Faridabad News: भाजपा ने फूंका केजरीवाल और आतिशी का पुतला

Tue, 28 Jan 2025 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP burnt the effigies of Kejriwal and Atishi
हरियाणा पर यमुना को जहरीला बनाने के बयान के विरोध में उतरे भाजपाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद स्थित पुरानी सब्जी मंडी चौक पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर यमुना के पानी को जहरीला बनाने का बयान पूरे प्रदेश पर झूठा और केवल चुनावी स्टंट है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चुनाव को देखते हुए उन्होंने अनर्गल टिप्पणी की है।

ओल्ड फरीदाबाद स्थित पुरानी सब्जी मंडी चौक पर बड़ी संख्या में एकत्र होकर भाजपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में विरोध के बैनर लेकर दोनों नेताओं के पुतले फूंके। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि दिल्ली में पांच फरवरी को चुनाव होने हैं। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में भाजपा की सरकार आनी तय है। अरविंद केजरीवाल को अपनी पार्टी की सत्ता जाती दिखाई देने लगी है। ऐसे में केजरीवाल ने यमुना के दूषित पानी को लेकर हरियाणा प्रदेश व मुख्यमंत्री नायब सैनी पर इसे जहरीला बना दिए जाने का निंदनीय बयान दिया है। उनकी टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठे और अरविंद केजरीवाल व आतिशी का पुतला फूंककर अपना रोष जाहिर किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी, ज़िला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, सुरेन्द्र जांगड़ा, पंकज रामपाल, मुकेश अग्रवाल, सचिन शर्मा, शोभित अरोड़ा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed