फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bittu Bajrangi's brother was burnt by pouring petrol

Faridabad News: बिट्टू बजरंगी के भाई को पेट्रोल डालकर जलाया

Thu, 14 Dec 2023 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bittu Bajrangi's brother was burnt by pouring petrol
- पीड़ित खुद को बचाने के लिए नाले में कूदा, कार सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

- एक आरोपी को पीड़ित ने पहचाना, एक नामजद सहित चार अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
- नूंह दंगे का आरोपी है गोरक्षा बजरंग फोर्स का राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बिट्टू बजरंगी के छोटे भाई महेश पांचाल (32) पर बुधवार देर रात कार सवार बदमाशों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने के बाद पीड़ित महेश खुद को बचाने के लिए नाले में कूद गए। वहीं बदमाश कार में सवार होकर भाग निकले। घटना रात एक बजे की है। बाबा सब्जी मंडी में एक कचौड़ी वाले की दुकान पर महेश बैठे थे। महेश को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नूंह दंगे का आरोपी और गोरक्षा बजरंग फोर्स का राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी सारन थाना इलाके की पर्वतिया काॅलोनी के संजय इंक्लेव का रहने वाला है। छोटे भाई महेश पांचाल ने पुलिस को बयान दे दिए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह घर के पास बनी बाबा सब्जी मंडी में बैठे थे। रात करीब एक बजे कार में सवार होकर चार-पांच युवक पहुंचे। एक युवक ने महेश से पूछा कि क्या वह बिट्टू बजरंगी का भाई है। महेश के हां कहने पर आरोपियों ने उसपर पेट्रोल उड़ेल दिया और माचिस से आग लगा दी। एकदम से आग की लपटों में घिरे महेश ने खुद को बचाने के लिए पास में बने छोटे नाले में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए। किसी तरह आग बुझाने के बाद महेश दौड़ते हुए अपने घर पहुंचे और परिजनों को मामले की सूचना दी। राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी भाई को लेकर बीके अस्पताल पहुंचा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में दिल्ली सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया। हालांकि उनकी हालत खराब देखकर परिजनों ने महेश को एनआईटी-3 स्थित संतोष अस्पताल में भर्ती करा दिया। डॉक्टरों के मुताबिक महेश 60 प्रतिशत तक जल चुका है। सुबह करीब साढ़े दस बजे महेश को दूसरे निजी अस्पताल प्राची हाॅस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। महेश का कहना है आरोपियों में अरमान नाम के युवक को वह पहचानता है। उसकी पहले बाबा मंडी में जूस की दुकान थी। पुलिस ने एक नामजद सहित करीब चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed