{"_id":"65de1dbfc106a2544701b1f6","slug":"bikes-worth-one-lakh-are-sold-for-five-thousand-by-taking-advance-booking-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-21297-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एडवांस बुकिंग लेकर पांच हजार में बेचते हैं एक लाख की बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एडवांस बुकिंग लेकर पांच हजार में बेचते हैं एक लाख की बाइक
विज्ञापन
फरीदाबाद। लाखों रुपये कीमत की बाइक को चोर मात्र पांच से सात हजार रुपये लेकर बेच देते हैं। आरोपी एडवांस में पैसे लेने के बाद वाहन चोरी करने निकलते हैं। इतना ही नहीं आरोपी चोरी करने से पहले कई बार वीडियो कॉल पर भी बात करते हैं। क्राइम ब्रांच एनआईटी टीम ने एक कबाड़ी सहित छह युवकों को वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
आरोपियों की पहचान संजय काॅलोनी निवासी बबलू व दिनेश उर्फ गंजा, पलवल के गांव महेश पुर निवासी संदीप, नूंह के गांव मामलिका निवासी आरिफ, गांव जमालगढ़ निवासी मुस्तफा और गांव मंडावर निवासी सोनू के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच ने बबलू, संदीप और दिनेश को सेंट्रल थाने में दर्ज चोरी के मामले में सेक्टर 12 से गिरफ्तार किया है। आरोपी सोनू को गुरुग्राम जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को आरिफ कबाड़ी और एक अन्य कबाड़ी को बेच देते हैं। एक चोरी की बाइक आरोपियों ने जमालगढ़ के मुस्तफा को बेची थी। आरोपी मुस्तफा को राजस्थान से गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की गई है। दिनेश पहले भी वाहन चोरी के आरोप में जेल जा चुका है।
-
करीब 40 वारदातों का हुआ खुलासा
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया सेक्टर 12 मॉल, टाउन पार्क, वर्ल्ड स्टील मॉल, बीके हॉस्पिटल, जाजरू वाटिका, सेक्टर 58,एनआईटी मॉल, रोज गार्डन, कोतवाली तथा पलवल व गुरूग्राम से दो माह के भीतर करीब 40 बाइक चोरी कर चुके हैं। आरोपी आरिफ कबाड़ी व उसके साथी के गोदाम से दो बाइक, नंबर प्लेट, इंजन, शॉकर रॉड, रिम, टायर, चीमटे, टंकी, हैंडल, लेग गार्ड, हेड, सिलिंडर किट, हेडलाइट, मीटर, मडगाड, बैटरी, इंजन के पार्ट, इंडीगेटर, ब्रेक ड्रम, बैरिंग, साइलेंसर, चाबी, गैस सिलिंडर, कटर पाइप सेट, ग्राइंड सहित भारी मात्रा में अन्य स्पेयर पार्ट बरामद किए हैं।
विज्ञापन
-
काम होने के बाद ओयो होटल में करते थे अय्याशी
आरोपी बाइक चोरी करने के तुरंत बाद शहर से बाहर निकलने से गुरेज करते थे। आरोपी जानते हैं कि बाइक चोरी होते ही पुलिस को सूचना मिल जाएगी और शहर में नाकाबंदी होने की आशंका है। भीड़भाड़ के समय में जाम के कारण पुलिस नाका नहीं लगाती। मौका देखकर आरोपी बाइक लेकर निकल जाते थे। काम होने के बाद आरोपी कबाड़ी से ऑनलाइन पैसे मंगाते और संजय काॅलोनी स्थित एक ओयो होटल में अय्याशी करते। आरोपी जैसे ही बाइक को मेवात स्थित कबाड़ी के ठिकाने पर ले जाते। मात्र 20 मिनट में उसके सभी पार्ट अलग कर दिए जाते थे।
-
पकड़े जाने के बाद भी कबाड़ी से कर रहे थे वीडियो कॉल
आरोपी चोरी के लिए कबाड़ी पर ही निर्भर रहते हैं। कबाड़ी इनके खाने पीने से लेकर घर में पैसे की मांग पूरी करने तक का ख्याल रखता है। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों के पकड़े जाने के कुछ देर बाद ही कबाड़ी ने एक आरोपी के मोबाइल पर वीडियो काॅल की थी। कबाड़ी नहीं जानता था कि गिरोह पकड़ा गया है। पुलिस टीम ने आरोपी को फोन दिया और बात करने को कहा। आरोपी ने कबाड़ी से खाने पीने के लिए पैसों की मांग की और पूछा बाइक लेकर कहां आना है। कबाड़ी के बताते ही टीम निकल पड़ी और उसे भी धर लिया गया।
-
वर्जन
आरोपी पुराने अपराधी हैं। शहर से ज्यादातर वाहन चोरी के मामलों में आरोपी शामिल हैं। करीब 40 मामलों का खुलासा हो चुका है। आरोपी थोड़े से पैसों के लिए लाखों के वाहन को कबाड़ बना देते थे। इनसे सामान खरीदने वालों की तलाश की जा रही है। आरोपियों से और खुलासा होने की उम्मीद है।
- अमन यादव, एसीपी क्राइम