{"_id":"69ebbb3b95a65ae23c018d87","slug":"biker-breaks-arm-and-leg-in-car-collision-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68377-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार के हाथ और पैर टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार के हाथ और पैर टूटे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आईएमटी के मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी दोनों पैर और दोनों हाथ टूट गए हैं। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर 24 अप्रैल को आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव छायसा निवासी मोहित ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-28 स्थित एक सर्विस सेंटर में काम करता है। बीस अप्रैल को अपनी ड्यूटी खत्म करके वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। जब वह आईएमटी मेन रोड मच्छगर से मोहना रोड की तरफ जा रहा था, तभी आईएमटी सेक्टर-68 रेड लाइट की तरफ से एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार में आई। चालक ने कार पर से संतुलन खो दिया और मोहित की मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोहित उछलकर कार के शीशे पर जा गिरा और मौके पर ही बेहोश हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही आईएमटी चौकी से पीएसआई अजय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि कार ने दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार कुल तीन लोगों को टक्कर मारी थी। घायलों को उपचार के लिए पहले बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीके अस्पताल फरीदाबाद रेफर कर दिया गया। शुरुआत में घायलों के परिजनों ने इलाज में व्यस्त होने के कारण बयान देने के लिए समय मांगा था। 24 अप्रैल को घायल मोहित के बयान अंकित किए गए। बयानों के आधार पर थाना सदर बल्लभगढ़ में आरोपी चालक के खिलाफ धारा 125(बी), 281, और 324(4) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।