फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bike riding miscreants looted Rs 1.22 lakh from a company employee

Faridabad News: बाइक सवार बदमाशों ने कंपनी कर्मी से लूटे 1.22 लाख रुपये

Mon, 17 Mar 2025 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted Rs 1.22 lakh from a company employee
वेयरहाउस के बाहर दिया वारदात को अंजाम, पेमेंट लेकर पहुंचा था पीड़ित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना एरिया में बाइक सवार बदमाशों ने एक वेयरहाउस के बाहर कैश लेकर पहुंचे चालक से 1.22 लाख रुपये छीन लिए। चालक आकाश ने मैनेजर अवनीश को इस बारे में बताया तो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई। जिसमें बाइक सवार बदमाशों की वारदात कैद हो गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-58 थाने में एफआईआर दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।


पुलिस को ये शिकायत सीकरी एरिया की निजी कंपनी के वेयरहाउस में बतौर मैनेजर कार्यरत अवनीश तिवारी ने दी है। इनका कहना है कि वेयरहाउस से अलग-अलग जगह सामान लोड होकर जाता है। सभी गाड़ियों के चालक बिल के अनुसार पेमेंट लाकर कंपनी के कैशियर को जमा कराते हैं। 13 मार्च की सुबह चालक आकाश व अन्य सामान लेकर गए और रात को दो गाड़ियों की पेमेंट 1.22 लाख लेकर आए। आरोप है कि चालक आकाश ऑफिस के सामने टैंपो खड़ाकर कैश लेकर आ रहा था तो बाइक सवार दो बदमाश आए और चालक के हाथ से रुपये छीन ले गए। वारदात के बारे में मैनेजर को बताया गया तो ऑफिस के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई। जिसमें बाइक सवार बदमाश हाथ से रुपये छीनकर ले जाते दिखे हैं। मामले में शिकायत पुलिस को दी गई। जिस पर अब सेक्टर-58 थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed