फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bike rider dies due to car collision

Faridabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 26 Aug 2024 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to car collision
फरीदाबाद। गांव बसंतपुर स्थित एयरफोर्स स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मूलरूप से मध्य प्रदेश के भिंड जिला निवासी संजय बघेल के रूप में हुई है। पल्ला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के बड़े भाई प्रदीप ने बताया कि संजय परिवार के साथ दिल्ली के जैतपुर में किराए पर रहता था और एक सामान विक्रेता कंपनी में सेल्समैन की नौकरी करता था। 24 अगस्त को वह गांव ददसिया में दुकानदारों को सामान पहुंचाने गया था। रात को गांव ददसिया से पुस्ता रोड होते घर लौट रहा था। तभी गांव बसंतपुर के पास तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed