फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bike rider dies after being hit by a car

Faridabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 03 Jan 2026 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a car
दिल्ली-मथुरा हाईवे पर सीकरी पुल के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली-मथुरा हाईवे पर सीकरी पुल के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक राजीव संजय कॉलोनी का रहने वाला था और जन्मदिन के अवसर पर दोस्तों के साथ वृंदावन जा रहा था। शुरुआती में परिवार ने दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया। बाद में पुलिस जांच में मामला सड़क हादसे का पुख्ता हुआ। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-58 थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।


मृतक राजीव निजी कंपनी में नौकरी करता था। बृहस्पतिवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर कॉलोनी के रहने वाले 5 अन्य दोस्तों के साथ वृंदावन जाने का प्लान बना। शाम को सभी 3 बाइकों पर सवार होकर वृंदावन के लिए निकले। राजीव अपनी बाइक चला रहा था और पीछे दोस्त अंकित बैठा था। बाकी दो बाइक पर 4 दोस्त थे जो आगे निकल गए थे। सीकरी पुल के पास पहुंचे तो बाइक कार की टक्कर से गिर गई। राजीव व अंकित भी गिर गए। अंकित ने कॉल कर आगे निकल चुके अन्य दोस्तों को वापस बुलाया और राजीव को बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिवार के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed