{"_id":"69dfe0419196d26c290a1669","slug":"bike-collides-with-scooter-youth-seriously-injured-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67571-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बाइक ने स्कूटी में मारी टक्कर, युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बाइक ने स्कूटी में मारी टक्कर, युवक गंभीर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। होटल में साउंड डीजे सेटअप करने के बाद ढाबे से खाना लेकर लौट रहे दो युवकों की स्कूटी में एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे को मामूली चोट लगी। हादसे के बाद आरोपी बाइक को यहां से भगा ले गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सूरजकुंड थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
ये हादसा 13 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे हुआ। संगम विहार निवासी साहिल और उसका दोस्त सलमान राजहंस होटल में चल रहे साउंड डीजे सेटअप पर काम कर रहे थे। सेटअप करने के बाद ये ढाबे से खाना लेने चले गए। खाना लेने के बाद वापस लौटते समय सामने से एक बाइक सवार आया और इनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। आरोप है कि रात के अंधेरे में बाइक की लाइट भी नहीं जल रही थी। हादसे में स्कूटी चला रहा सलमान सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। साहिल ने घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से घायल सलमान को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सलमान के सिर, कान और घुटने पर चोटें आई हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।