फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bike catches fire in DC office parking lot

Faridabad News: डीसी कार्यालय की पार्किंग में बाइक में लगी आग

Fri, 24 Apr 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bike catches fire in DC office parking lot
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित डीसी कार्यालय की पार्किंग में बृहस्पतिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बाइक में अचानक आग लग गई। घटना दोपहर करीब तीन बजे की है, जब दिल्ली के बसंत नगर निवासी चंदन बाइक खड़ी कर तहसील कार्यालय में किसी काम से गए थे।
विज्ञापन


चंदन के अनुसार, काम निपटाकर जब वे वापस लौटे और पार्किंग से बाइक निकालकर उसे स्टार्ट करने के लिए सेल्फ दबाया, तभी बैटरी के पास से तेज चिंगारी निकली। देखते ही देखते आग ने इंजन और पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि मौके पर मौजूद लोगों द्वारा फायर सिलिंडर से की गई कोशिशें भी नाकाम रहीं। गनीमत यह रही कि चंदन समय रहते बाइक से दूर हट गए और आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी लोगों ने तुरंत वहां से हटा दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने बाइक वर्ष 2022 में खरीदी थी और इसका बीमा भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed