Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Big voter list verification drive from June 15

Faridabad News: मतदाता सूची का बड़ा सत्यापन अभियान 15 जून से

Sat, 16 May 2026 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Big voter list verification drive from June 15
फरीदाबाद। जिले में मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अपडेट बनाने के लिए 15 जून से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुरू किया जाएगा। करीब तीन महीने तक चलने वाले इस अभियान में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। प्रशासन का फोकस मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं के नामों की पहचान कर सूची को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाना है।
विज्ञापन


उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) अभियान के तहत हरियाणा में यह प्रक्रिया 15 जून से 22 सितंबर 2026 तक चलेगी। फरीदाबाद में भी सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


अधिकारियों का मानना है कि कई जगहों पर एक ही व्यक्ति का नाम दो स्थानों पर दर्ज होने, पुराने पते बने रहने और मृत मतदाताओं के नाम सूची में बने रहने जैसी समस्याएं सामने आती रही हैं। प्रशासन के अनुसार बीएलओ प्रत्येक घर तक पहुंचकर मतदाताओं के रिकॉर्ड की पुष्टि करेंगे। जरूरत पड़ने पर दस्तावेजों की जांच भी की जाएगी। इससे आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची को अधिक विश्वसनीय बनाने में मदद मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed