फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Big action against encroachment in forest area, 250 illegal constructions demolished

Faridabad News: वन क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 250 अवैध निर्माण ध्वस्त किए

Wed, 16 Apr 2025 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Big action against encroachment in forest area, 250 illegal constructions demolished
कब्जा कर बनाए गए धार्मिक स्थल को भी हटाया, बड़ी संख्या में पुलिसबल रहा तैनात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम ने मंगलवार को जमाई काॅलोनी के निकट वन क्षेत्र में बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। निगम की टीम ने 250 से अधिक अवैध निर्माणों को ढहाया। इनमें वन क्षेत्र की भूमि पर कब्जा कर बनाए गए एक धार्मिक स्थल को ढहा दिया। इस दौरान हल्का-फुल्का विरोध भी हुआ लेकिन वहां बड़ी संख्या में पुलिसबल के चलते लोग पीछे हट गए।


शहर में पिछले एक सप्ताह में नगर निगम की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को जमाई कॉलोनी के पास वन क्षेत्र में हुए अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण दस्ते का नेतृत्व संयुक्त आयुक्त एनआईटी हितेंद्र शर्मा ने किया। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3.30 तक कार्रवाई चली। नगर निगम के दस्ते ने करीब डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में वन क्षेत्र की भूमि खाली कराई। यहां लोगों ने 250 से अधिक निर्माण कर रखे थे।
विज्ञापन

निगम के एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि यह सभी अवैध कब्जे वन क्षेत्र में किए गए थे। उन्होंने बताया कि यहां पक्के निर्माण के अलावा झुग्गियां भी बनाई गई थी। निगम की टीम ने सभी अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि वन क्षेत्र में अवैध रूप से कब्जा कर एक धार्मिक स्थल का निर्माण किया हुआ था। इस निर्माण को टीम ने जेसीबी की सहायता से तोड़ दिया। इस दौरान कब्जेदारों ने थोड़ा विरोध किया लेकिन बड़ी संख्या में पुलिस बल होने के चलते पूरी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
निगम की टीम ने जमाई कॉलोनी में वन क्षेत्र की भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर 250 से अधिक निर्माण ध्वस्त किए। इस अभियान में कुछ पक्के और अधिकतर कच्चे बनाए गए निर्माणों पर कार्रवाई की गई। - हितेंद्र शर्मा, संयुक्त आयुक्त एनआईटी क्षेत्र नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed