फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bhumiya pocket residents struggling with sewer overflow problem

Faridabad News: सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे भूमिया पॉकेट वासी

Tue, 17 Oct 2023 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Bhumiya pocket residents struggling with sewer overflow problem
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित भूमिया पॉकेट में लोग सीवर की समस्या से परेशान हैं। पॉकेट में पिछले कई से सीवर ओवरफ्लो की समस्या स्थानीय निवासियों के गले की फांस बन चुकी है। निगम के उदासीन रवैये को लेकर लोगों में रोष बना हुआ है। लोगों का कहना है कि हर प्रकार के टैक्स अदा करने के बावजूद भी उन्हें नरकीय जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
सेक्टर 16 भूमिया पॉकेट में सीवर व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सीवर का गंदा पानी लोगों के घरों के साथ-साथ गलियों में बह रहा है। हालात इस कदर बद से बदतर हो चुके हैं कि चारों ओर गंदगी ओर बदबू का आलम है। सीवर की समस्या से निजात पाने के लिए स्थानीय निवासी पार्षदों के दरवाजे खटखटाने के लिए मजबूर हैं। आरडब्ल्यूए अधिकारी अपने स्तर पर कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। अधिकारियों द्वारा हर बार केवल खानापूर्ति कर काम को अधूरा छोड़ दिया जाता है। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


भूमिया पॉकेट आरडब्ल्यूए प्रधान मधु शर्मा का कहना हैं कि आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी कई बार अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से मिल चुके हैं, परंतु उनका एक ही कहना है कि नई सीवर लाइन डालने ही वाली है टेंडर उठ गया है। काम को 15 दिन में शुरू करवा दिया जाएगा। जबकि, पॉकेट में सीवर की समस्या पिछले छह माह से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए के सलाहकार डॉ. गौरव पाराशर का कहना है कि पिछले चार-पांच महीना से पॉकेट के गेट नंबर 4 के पास सीवर ओवरफ्लो कर रहा है। गेट के सामने मैन हॉल होने के कारण आने जाने वालों को बहुत परेशानी हो रही है। यह परेशानी कई बार दुर्घटना का कारण भी बनी है परंतु प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह मस्त हो चुके हैं। उन्हें जनता की समस्याओं से कोई लेन-देन नहीं है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता सुशील ठाकरान ने बताया कि सीवर की पुरानी चालन होने से यह समस्या आ रही है। उन्होंने बताया कि मशीन से लाइन को साफ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed