{"_id":"6ab6cb0b4d440a387409f217","slug":"bhoomi-pujan-held-for-ramlila-performance-in-sector-3-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81022-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-3 में रामलीला मंचन के लिए हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-3 में रामलीला मंचन के लिए हुआ भूमि पूजन
विज्ञापन
11 से 20 अक्तूबर तक होगा मंचन, 15 को निकलेगी भव्य राम बरात, 20 को रावण दहन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 में दशहरा रामलीला कमेटी की तरफ से रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन किया गया। सेक्टर-3 शिव मंदिर के पुजारी जीएन मिश्रा ने दशहरा रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से भूमि पूजन कराया। कमेटी के चेयरमैन शिव सिंह मलिक ने बताया कि हर साल रामलीला का मंचन शुरू होने से पहले भूमि पूजन कराया जाता है। इस बार रामलीला 11 से 20 अक्तूबर तक चलेगी। रामलीला के लिए वृंदावन से कलाकार बुलाए गए हैं। 20 कलाकारों की टीम आएगी। प्रधान रमेश भारद्वाज ने बताया कि इस बार रामलीला मंचन से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सत्य की विजय का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा। 15 अक्तूबर को भव्य राम बरात निकाली जाएगी। इसके बाद रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का मंचन होगा। 20 अक्तूबर को दशहरा पर्व पर रावण दहन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि भूमि पूजन करके रामलीला की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हर साल रामलीला मंचन में कमेटी के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहता है। इस अवसर पर अजय सोमवंशी, सौरभ वर्मा, सुनील यादव, श्रवण चौधरी, एसपी उपाध्याय, बंसीलाल, डीपी भारद्वाज, सीडी गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।