फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bhim Award will be given to four players in the district

जिले में चार खिलाड़ियों को दिया जाएगा भीम अवार्ड

Tue, 15 Feb 2022 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bhim Award will be given to four players in the district
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार ने भीम अवार्ड के लिए जिले के चार खिलाड़ियों को नामित किया है। अधिकारियों के अनुसार टोक्यो पैरालिंपिक के विजेता शूटर सिंहराज अधाना, मनीष नरवाल, जलपरी दिव्या सतीजा और एथलीट सूबे सिंह को यह पुरस्कार दिया जाएगा। इससे खिलाड़ियों में खुुुशी की लहर है।
विज्ञापन

पिछले साल भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल और सिंहराज ने टोक्यो पैरालंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन किए था। मनीष ने पुरुष वर्ग की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा के तहत एसएच-1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। इसी स्पर्धा में सिंहराज अधाना ने बेहतरीन निशाना साधते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया था। मनीष ने फाइनल में 218.2 का स्कोर किया। जबकि सिंहराज ने 216.7 का स्कोर करते हुए रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार इसके अलावा सूबे सिंह को भीम अवार्ड देने की घोषणा की गई है। इन्होंने यूएसए में 2015 में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था। जलपरी के नाम से विख्यात तैराक दिव्या को भी यह अवॉर्ड दिया जाएगा। वह सेक्टर-46 में परिवार के साथ रहती हैं। इन्होंने देश व विदेश के लिए खेलते हुए फरीदाबाद का नाम रोशन किया है और ढेर सारी उपलब्धियां प्राप्त की। दिव्या फिलहाल गुजरात में आयकर विभाग में सहायक कर अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज में बीकॉम की पढ़ाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed