फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Better treatment will be available in FRU, appointment of two doctors

Faridabad News: एफआरयू में मिलेगा बेहतर उपचार, दो डॉक्टरों की नियुक्ति

Sun, 08 Dec 2024 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Better treatment will be available in FRU, appointment of two doctors
सेक्टर-3 स्थित प्रथम रेफरल यूनिट में रोजाना 150 मरीज इलाज के लिए आते हैं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। सेक्टर- 3 स्थित प्रथम रेफरल यूनिट में दो नए डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। जिसमें बाल रोग और स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। दोनों डॉक्टरों की नियुक्ति होने से अब मरीजों को समय पर उपचार मिल पाएगा। इसके अलावा विशेष नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में हर महीने करीब 34 नवजातों का उपचार किया जाता है।

सेक्टर-3 स्थित प्रथम रेफरल यूनिट डिलीवरी हट है। इस अस्पताल में सामान्य रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ और स्त्री रोग विशेषज्ञ मौजूद हैं। अस्पताल में हर रोज करीब 150 मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। इस केंद्र पर अगस्त के महीने में विशेष नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू) को पहली मंजिल पर खोला गया है। जिसमें हर महीने 34 नवजातों का उपचार किया जाता है। नवजातों के उपचार में कोई परेशानी ना हो उसके लिए एक और बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति कर दी है। अब अस्पताल में 3 बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद हैं। जिसमें से डॉक्टर अर्चना की ड्यूटी एसएनसीयू में रहती है। वहीं अन्य दो डॉक्टरों शिव प्रसाद और डॉ. सोनम ओपीडी में आने वाले मरीजों की देखरेख करते हैं।
विज्ञापन


----

स्त्री रोग को अब समय पर मिलेगा उपचार

अस्पताल में पहले एक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर होने की वजह से महिलाओं मरीजों को घंटों लाइन में लगने के बाद उपचार मिलता था। जिसके चलते सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को होती थी। उस समस्या को देखते हुए अस्पताल में एक और स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति कर दी गई है। जिसके चलते अब दोनों डॉक्टर मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराती हैं। इस अस्पताल में हर महीने करीब 40 डिलीवरी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed