फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Benefits of Aadhaar related services will be available near home, new centers have been created

Faridabad News: घर के पास मिलेगा आधार से संबंधित सेवाओं का लाभ, बनाए गए नए केंद्र

Sun, 07 Sep 2025 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Benefits of Aadhaar related services will be available near home, new centers have been created
नगर निगम फरीदाबाद के सभी वार्डों में भी जल्द ही आधार केंद्रों की स्थापना की जाएगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आधार सेवा के विस्तार हेतु जिला प्रशासन ने कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इनका उद्देश्य स्थानीय निवासियों को आधार से संबंधित सेवाओं का लाभ उनके नजदीकी स्थानों पर दिलाना है। इसके अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नए आधार सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिससे नागरिकों को अतिरिक्त यात्रा की आवश्यकता नहीं होगी और उन्हें अपनी आवश्यक सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी।

एडीसी ने कहा कि इस नवीनतम पहल के तहत, उप-तहसील तिगांव, एसडीएम कार्यालय बड़खल और एसडीएम कार्यालय बल्लभगढ़ में तीन स्थायी आधार केंद्र चालू कर दिए गए हैं। इन क्षेत्रों के निवासी अब इन केंद्रों पर जाकर आधार से संबंधित सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसके साथ ही, नगर निगम फरीदाबाद के सभी वार्डों में जल्द ही आधार केंद्रों की स्थापना की जाएगी, ताकि नागरिक अपने-अपने वार्डों में ही आधार सेवाओं का लाभ ले सकें।
विज्ञापन


इसके अलावा, 0-5 वर्ष के बच्चों के नामांकन हेतु आधार सेवा वर्तमान में 20 अस्पतालों में उपलब्ध है। प्रशासन का लक्ष्य है कि यह सुविधा शीघ्र ही फरीदाबाद जिले के लगभग सभी अस्पतालों में उपलब्ध हो ताकि नागरिकों को बेहतर और सुलभ सेवाएं प्रदान की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर होगा आधार कार्ड से संबंधित कार्य

जिले में आधार अपडेट केंद्र मालेरना रोड बल्लभगढ़ में प्रवीण भाटी, गांव अंखिर में संदीप गुप्ता, पल्ला सहतपुर में गणेश, संजय कॉलोनी बल्लभगढ़ में अनिल भूतानी व सनी, राजीव कॉलोनी बल्लभगढ़ में विजय तंवर, बस स्टैंड बल्लभगढ़ पर विनोद कुमार, चौला कॉलोनी बल्लभगढ़ में सौरभ गुप्ता के यहां बनाए गए हैं। वहीं राजीव नगर एनएचपीसी चौक पर रवि राज, चंदावली में मनोज कुमार, गाजीपुर रोड डबुआ में अनिल कुमार, एनआईटी-3 में मोनिका भाटिया, सुभाष कॉलोनी बल्लभगढ़ में विक्की, एसजीएम नगर में अनिरुद्ध, पल्ला सहतपुर में विनय कुमार गुप्ता की दुकान पर आधार अपडेट का कार्य होगा।


इसके साथ सेक्टर- 62 बल्लभगढ़ में नरेंद्र कुमार, खेरी गुजरान में सोहनलाल, सेक्टर 4 बल्लभगढ़ में हिमांशु, संजीत (संजय कॉलोनी बल्लभगढ़), धर्मेंद्र कुमार (मालेरना रोड बल्लभगढ़), मोनू (लक्कड़पुर), निशा नगर (पर्वतीय कॉलोनी बल्लभगढ़) तथा अरुण संदूजा (सेक्टर 16 फरीदाबाद) द्वारा आधार केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा भी कई जगह आधार कार्ड से संबंधित कार्य किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed