पढ़ें दुश्मनी की दास्तां: US में बैठे नंदू ने करवाया बल्लू पहलवान का गेम ओवर!, 20 गोली मार शरीर किया था छल्ली
बल्लू नजफगढ़ में भारत भविष्य फाउंडेशन नामक एक संस्था भी चलाता था। वह उसका संयोजक था। उसने सोशल मीडिया पर उसकी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें उसने पुलिस प्रशासन पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर-11 में मंगलवार रात 20 गोली मारकर की गई बल्लू की हत्या मामले में अमेरिका में बैठे नंदू पर पुलिस ने शक जताया है, क्योंकि कपिल सागवान उर्फ नंदू के जीजा की हत्या विरोधी खेमे के कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महल ने करवा दी थी, जिसकी गवाही सूरजभान उर्फ बल्लू को कोर्ट में मंजीत महल के खिलाफ देनी थी, लेकिन वह तैयार नहीं था। ऐसे में पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी है।
सूरजभान उर्फ बल्लू लॉरेश बिश्नोई के करीबी कपिल सांगवान उर्फ नंदू का खासम-खास था। सूरजभान मनी कलेक्शन करने का काम करता था। कुछ साल पहले सूरजभान के नजफगढ़ स्थित दफ्तर पर कपिल सागवान उर्फ नंदू के जीजा की हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महल दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। जिसकी गवाही बल्लू को कोर्ट में मंजीत महल के खिलाफ देनी थी, लेकिन बल्लू गवाही के लिए राजी नहीं हो रहा था। ऐसे में शक ये भी है कि कहीं बल्लू उसके खिलाफ गवाही न दे दे, इसलिए मंजीत महाल ने ही गुर्गो के जरिए उसकी हत्या कर दी हो। हालांकि पुलिस दोनों ही पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।
भारत भविष्य फाउंडेशन का संयोजक था बल्लू
बल्लू नजफगढ़ में भारत भविष्य फाउंडेशन नामक एक संस्था भी चलाता था। वह उसका संयोजक था। उसने सोशल मीडिया पर उसकी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें उसने पुलिस प्रशासन पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में उन्होंने बताया है कि पुलिस व प्रशासन उसे बेवजह परेशान करता है। ऐसे में बल्लू ने परिवार समेत सामूहिक आत्महत्या करने की बात भी बताया था। सूत्रों की मानें तो बल्लू राजनीतिक में भी आना चाहता था।