{"_id":"68dd2468f269099e32064909","slug":"before-dussehra-childrens-happiness-came-to-a-halt-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52609-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दशहरे से पहले हटाए झूले, बच्चों की खुशियों पर लगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दशहरे से पहले हटाए झूले, बच्चों की खुशियों पर लगा ब्रेक
विज्ञापन
निगम ने बिना परमिशन लगाए गए झूले ग्राउंड से हटाए, व्यापारियों में नाराजगी
100 झूलों को हटाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में निगम कार्यालय के पास स्थित दशहरा ग्राउंड में लगने वाली रामलीला इस बार शुरुआत से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ दिन पहले नगर निगम की ओर से ग्राउंड से अतिक्रमण हटाया गया था। वहीं, अब बिना अनुमति के लगए गए करीब 100 झूलों को हटाया गया। इससे एक ओर दशहरे से पहले बच्चों की खुशियों पर ब्रेक लगा तो दूसरी ओर व्यापारियों और झूला संचालकों के बीच मायूसी छा गई।
मंगलवार को निगम के अधिकारियों ने झूला लगाने वाले व्यापारियों को झूला हटाने के लिए एक दिन का समय दिया था लेकिन उन लोगों ने झूले नहीं हटाए। इसके बाद बुधवार को निगम की तरफ से जेसीबी ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से झूलों को हटाया गया।
झूला लगाने वाले व्यापारियों का कहना है कि वे काफी दूर से मेले में झूला लगाने के लिए आते हैं। इस समय वे किसी दूसरे मेले में भी नहीं जा सकते। उन्हें यहां झूले लगाने की अनुमति नहीं मिल रही है तो उनका काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
इन लोगों को झूले लगाने की अनुमति नहीं थी। इसलिए दशहरा ग्राउंड से झूले हटाए गए हैं। - सुरेंद्र हुड्डा, एसडीओ नगर निगम