{"_id":"60fff32e8ebc3e092c622483","slug":"become-a-participant-in-the-campaign-by-conserving-water-adc-faridabad-news-noi595930667","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर भविष्य के लिए जल संरक्षण करके अभियान में बने भागीदार :एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर भविष्य के लिए जल संरक्षण करके अभियान में बने भागीदार :एडीसी
विज्ञापन
फरीदाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह मान ने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए आज जल को संरक्षण करके कल के लिए बचाना होगा। उन्होंने कहा कि इसी जल संरक्षण के लिए जल शक्ति अभियान की शुरुआत की गई है।
एडीसी ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जल शक्ति अभियान के तहत होने वाली गतिविधियों में और तेजी लाकर आम जनता को जागरूक करके इसका भागीदार बनाना है। जिससे गिरते भूमि जलस्तर में सुधार किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत मुख्यत: पांच बिंदु हैं, जिन पर कार्य किया जाना है। जिनमें गांव व शहरी क्षेत्रों में तालाबों के जीर्णोद्धार, पौधरोपण, पुराने कुओं की सफाई व रखरखाव, घरों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए जागरूक करना, घरों व रसोई के प्रतिदिन के पानी के लिए सोखता गड्ढे बनवाना शामिल है।
एडीसी ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम सभाओं में गांव में जल संरक्षण के लिए योजना तैयार की जाएं। पंचायत स्तर पर अनेक कार्य हैं, जिनके द्वारा गांव में जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सकता है। किसानों को जागरूक कर उन्हें कम पानी में उगने वाली फसलों के बारे में बताएं। किसानों को टपका सिंचाई प्रणाली अपनाने पर अधिक जोर दें। जल शक्ति अभियान को जिला में सफल बनाने के लिए हर नागरिक को जागरूक करें।
विज्ञापन
मंगलवार को गांवनाचौली व खेड़ी कलां में महिलाओं द्वारा जल शक्ति अभियान के तहत आम लोगों में जागरूकता लाने के लिए प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के माध्यम से आमजन को जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण के बारे जागरूक किया गया। जल शक्ति अभियान के तहत जल का अधिक से अधिक मात्रा में संरक्षण करना है। बरसाती पानी के सदुपयोग के लिए बेहतर कार्य करें और इसको व्यर्थ नहीं जाने दें। इसके अलावा ड्रेनेज के माध्यम से बोर करके जल संरक्षण किया जा सकता है।