फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Beauty parlours and mehndi artists booked well before Teej.

Faridabad News: तीज से पहले ही बुक हो गए ब्यूटी पार्लर और मेहंदी आर्टिस्ट

Tue, 04 Aug 2026 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Beauty parlours and mehndi artists booked well before Teej.
गिफ्ट तैयार करने वाली महिलाएं ऑर्डर पूरे करने में हैं व्यस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। हरियाली तीज का त्योहार इस बार महिलाओं के लिए केवल उत्सव ही नहीं, बल्कि अतिरिक्त आय का भी बड़ा माध्यम बन गया है। शहर में मेहंदी आर्टिस्ट, ब्यूटी पार्लर संचालिकाएं, होम बेकर्स, गिफ्ट हैम्पर तैयार करने वाली महिलाएं और सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़े सदस्य घर बैठे हजारों रुपये के ऑर्डर पूरे करने में व्यस्त हैं। त्योहार से पहले ही बुकिंग शुरू हो गई और अब कई महिलाओं के पास नए ऑर्डर लेने तक का समय नहीं बचा है।

सबसे अधिक मांग मेहंदी आर्टिस्ट की है। घर-घर जाकर मेहंदी लगाने वालों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। ब्यूटी पार्लर संचालिका सीमा ने बताया कि उनके पास 6 लड़कियां मेहंदी लगाने वाली हैं। उनकी बुकिंग पहले से ही हो गई है। कुछ की बुकिंग 14 अगस्त की रात की है तो कुछ की 15 अगस्त की सुबह की है। इसके अलावा ब्यूटी पार्लरों में भी तीज से पहले महिलाओं की भीड़ बढ़ गई है। मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, फेशियल और नेल आर्ट जैसी सेवाओं के लिए सुबह से देर रात तक अपॉइंटमेंट चल रहे हैं। पार्लर संचालिका नेहा का कहना है कि त्योहार के दौरान उनकी आय सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है।
विज्ञापन




ऑनलाइन मिल रहे हैं ऑर्डर

वहीं घर से व्यवसाय करने वाली महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। महिलाएं होम बेकर्स तीज थीम वाले केक, कुकीज और मिठाइयों के ऑर्डर तैयार कर रही हैं। इसके अलावा सजावटी पूजा थालियां, सिंदूर बॉक्स, राखी गिफ्ट हैम्पर, शृंगार किट और पारंपरिक उपहारों की भी अच्छी मांग है। सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से मिल रहे ऑर्डर ने उनके कारोबार को नई पहचान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिलाओं से बात

तीज जैसे त्योहार उनके हुनर को पहचान दिलाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने का भी अवसर देते हैं। - अन्नु गुप्ता



तीज जैसे त्योहारों के सीजन में मिलने वाली अतिरिक्त कमाई से परिवार की सहायता होती है। - कांता बंसल



तीज अब केवल परंपरा का पर्व नहीं, बल्कि महिला उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाला अवसर बन चुका है।- प्रतिभा

मैंने पहले से ही तीज के त्योहार को लेकर मेहंदी लगाने वाली लड़की और पार्लर की बुकिंग कर ली है। - विदुषी मित्तल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed