{"_id":"684f2039c1fff1eda10ecba0","slug":"beautification-work-gains-momentum-greenery-will-expand-on-the-dividing-road-from-sector-12-to-18-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45306-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सौंदर्यीकरण के कार्यों को मिली रफ्तार, सेक्टर-12 से 18 तक डिवाइडिंग रोड पर हरियाली का होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सौंदर्यीकरण के कार्यों को मिली रफ्तार, सेक्टर-12 से 18 तक डिवाइडिंग रोड पर हरियाली का होगा विस्तार
विज्ञापन
एफएमडीए की ओर से पौधरोपण, घास बिछाने सहित अन्य सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे 1 करोड़ रुपये
औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण प्रशासन की तरफ से हरियाली व पर्यावरण पर दिया जा रहा है अधिक ध्यान
मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने एक नई पहल की शुरुआत की है। शहर को हरा-भरा और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से करीब 1 करोड़ रुपये की लागत से बागवानी और लैंडस्केपिंग कार्यों को गति दी गई है। यह कार्य फिलहाल सेक्टर-12 से लेकर सेक्टर-18 तक की डिवाइडिंग रोड पर किया जा रहा है।
इस परियोजना के तहत सड़क के दोनों ओर हरियाली विकसित की जा रही है ताकि यातायात के बीच में एक सौंदर्यात्मक वातावरण तैयार हो सके। कार्य की कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद एफएमडीए ने साइट पर कार्य शुरू करा दिया है। इसमें बागवानी विभाग की देखरेख में पौधरोपण, घास बिछाने, सजावटी पौधों की कतार लगाने, ड्रिप इरिगेशन जैसी सुविधाओं की योजना शामिल है।
जानकारों का कहना है कि इस तरह की योजना शहर को सुंदर बनाने के साथ साफ सुथरा करने के साथ लोगों के लिए यहां का माहौल और अच्छा कर देंगी। अगर विभाग इसी तरह की योजनाएं लाकर सभी सड़कों पर ऐसा काम कर देगा तो आने वाले दिनों में लोगों को धूप के साथ प्रदूषण से भी कुछ हद तक राहत मिलेगी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि विभाग इस तरह की योजना शुरू कर देता है लेकिन निचले स्तर के कर्मचारी पौधों की ठीक से देखभाल नहीं करते। इस बात को लेकर अधिकारियों का कहना है कि हरियाली को लेकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी व जवाबदेही भी तय की जाएगी।
विज्ञापन
प्रदूषण के स्तर में कमी आने की उम्मीद
एफएमडीए के अधिकारियों के अनुसार इन कार्यों से न केवल वातावरण में नमी और हरियाली बढ़ेगी बल्कि प्रदूषण के स्तर में भी कमी आएगी। शहर के औद्योगिक क्षेत्रों में भी इस प्रकार की हरित परियोजनाओं को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। लैंडस्केपिंग के तहत खाली स्थानों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा ताकि ये क्षेत्र कूड़े के ढेर बनने के बजाय हरित गलियारे के रूप में विकसित हो सकें।
इसके अतिरिक्त, कुछ स्थानों पर बैठने की व्यवस्था, ओपन एयर बेंच और सजावटी लाइटें भी लगाई जाएंगी जिससे नागरिकों को शाम के समय बेहतर वातावरण मिल सके।
हरियाली से मानसिक तनाव में कमी आती है
एफएमडीए का मानना है कि सौंदर्यीकरण कार्यों से न केवल शहर की छवि में बदलाव आएगा बल्कि स्थानीय निवासियों को भी एक बेहतर वातावरण मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्रों में हरियाली से मानसिक तनाव में कमी आती है और स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अधिकारी यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख और सिंचाई की व्यवस्था बनी रहे, ताकि परियोजना स्थायी रूप से सफल हो सके।अगर योजना के अनुसार काम चलता है तो आने वाले कुछ महीनों में जमीनी स्तर पर भी बदलाव देखने को मिलेंगे।
—-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
यह पहल न केवल पर्यावरणीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि एक स्मार्ट और सुंदर फरीदाबाद की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।
- रमेश शर्मा, चीफ इंजीनियर एफएमडीए

—