{"_id":"69a0936e632f6d1b6401b604","slug":"beaten-up-after-an-argument-with-a-sanitation-worker-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63807-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सफाई कर्मचारी के साथ कहासुनी होने पर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सफाई कर्मचारी के साथ कहासुनी होने पर की मारपीट
विज्ञापन
बल्लभगढ़। अहिरवाड़ा क्षेत्र से कूड़ा उठाकर डालने जा रहे सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। यह घटना गली के एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
बल्लभगढ़ नगर निगम जोन में आउटसोर्स पर कार्यरत सफाई कर्मचारी राकेश रोज की तरह अहिरवाड़ा क्षेत्र से कूड़ा उठाकर अपनी रेहड़ी में भरकर डंपिंग ग्राउंड की ओर जा रहा था। जब वह अहिरवाड़ा से निकलकर अंबेडकर चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर पहुंचा, तभी रास्ते में कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवकों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर राकेश पर हमला कर दिया। मारपीट में राकेश की नाक की हड्डी टूट गई। उसके सिर और कमर में भी चोटें आई हैं। उसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नाक के ऑपरेशन की सलाह दी है। स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा होने पर आरोपियों की एक बाइक मौके पर ही छूट गई, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बाइक के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि उनको घटना की सूचना मिल गई है। अभी घायल की हालत गंभीर है। शिकायत मिलने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद