{"_id":"68ab5e170c9defce2c0ad056","slug":"beat-up-a-young-man-standing-in-the-street-faridabad-news-c-1-1-noi1190-3324659-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गली में खड़े युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गली में खड़े युवक को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-आठ थाना इलाके में घर के बाहर खड़े एक युवक पर कार सवार दो लोगों ने हमला कर उसे पीट दिया। हमलावरों ने उसके घर के कैमरे, गार्ड रूम और कार के शीशे भी तोड़ दिए। सार्थक गोयल ने पुलिस को शिकायत दी है कि शनिवार शाम वह गली में खड़ा था। तभी एक कार रुकी और उसमें से उतरे युवकों ने उससे पूछा कि मदन गोयल का घर कौन सा है। युवक ने कहा कि वो मेरे ताऊ हैं, बताओ क्या काम है। तभी दोनों ने हमला क दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो