{"_id":"607c68118ebc3e591536f7d1","slug":"be-strict-in-night-curfew-with-checking-of-points-faridabad-news-noi5778772178","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाकों की चेकिंग के साथ नाइट कर्फ्यू में बरतें सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाकों की चेकिंग के साथ नाइट कर्फ्यू में बरतें सख्ती
विज्ञापन
फरीदाबाद। लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर पुलिस द्वारा बनाई गई व्यवस्था का रविवार को डीसीपी मुख्यालय अंशु सिंगला ने जायजा लिया। उन्होंने फील्ड में जाकर की पुलिस नाकों की चेकिंग के साथ नाइट कर्फ्यू से संबंधित दिशानिर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि नाकों पर चेकिंग बढ़ाने के साथ ही नाइट कर्फ्य में सख्ती बरतें।
कोरोना पर नियंत्रण के इस अभियान में पुलिस लोगों को जागरूक भी कर रही है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों का बड़ी मात्रा में चालान काटे जा रहे हैं। डीसीपी हेडक्वार्टर अंशु सिंगला ने शहर के विभिन्न पुलिस नाकों व कंटेनमेंट जोन में जाकर पुलिसकर्मियों द्वारा करवाए जा रहे कोविड नियमों की समीक्षा की और उन्हें नाइट कर्फ्यू से संबंधित दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना का दूसरा फेस ज्यादा खतरनाक है, इसलिए पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान स्वयं भी इन नियमों का पालन करें, ताकि वह भी अपने आप को इस महामारी से बचाकर अपने साथ-साथ अपने परिवार को भी सुरक्षित रख सकें। बीट व कंटेनमेंट जोन में तैनात पुलिस कर्मचारियों द्वारा अधिक से अधिक लोगों को मास्क पहनने, सैनिटाइजर का उपयोग करने तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को संक्रमण से बचाया जा सके।
डीसीपी मुख्यालय ने बताया कि सरकार द्वारा जारी नाइट कर्फ्यू से संबंधित दिशानिर्देशों के तहत लोगों को रात्रि के दौरान बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर न निकलने का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। कर्फ्यू के दौरान अब पहले से ज्यादा सख्ती बरती जाएगी। बाजार, शॉपिंग मॉल, बस स्टैंड, सब्जी मंडी, अनाज मंडी जैसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाकों में संक्रमण फैलने का खतरा अधिक होता है। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस विशेष रूप से ऐसे क्षेत्रों की निगरानी कर रही है। ऐसी जगहों पर ज्यादा भीड़ एकत्रित नही होने दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के बड़ी संख्या में मास्क के चालान काटे जा रहे हैं। शनिवार को पुलिस ने 2033 लोगों के मास्क का चालान करते हुए 10 लाख 16 हजार 5 सौ रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
सहायक पुलिस उपायुक्त कर रहे कंट्रोल रूम की निगरानी
डीसीपी मुख्यालय अंशु जैन ने बताया कि जिले में अभी तक कुल 36 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। सभी में अधिक से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इनके साथ ही सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी को पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात किया गया है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार पुलिस ने जनसंपर्क, नुक्कड़ सभाएं और वीडियो के माध्यम से, 7733 लोगों को कोरोना महामारी से बचने के उपायों के प्रति जागरूक किया है। 6 नवंबर 2020 से अभी तक छह लाख 90 हजार 826 लोगों को जागरूक कर चुकी है। उन्होंने बताया कि झुग्गी झोपड़ी व स्लम एरिया में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पुलिस द्वारा मास्क बांटकर जागरूक किया जा रहा है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार पुलिस ने बीते 3 दिनों में 12129 लोगों को मास्क बांटे हैं।