फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BCA student beaten up, arms and legs broken

Faridabad News: बीसीए के छात्र से मारपीट, हाथ-पैर तोड़े

Thu, 08 Jan 2026 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
BCA student beaten up, arms and legs broken
चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव पन्हैड़ा खुर्द के रहने वाले युवक के साथ चार बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपियों ने युवक के हाथ-पैर तोड़ दिए। थाना सदर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।


गांव पन्हैड़ा खुर्द निवासी अभिषेक ने बताया कि वह पलवल स्थित सत्यम कॉलेज में बीसीए दूसरी वर्ष का छात्र है। 31 दिसंबर की सुबह वह घर से कॉलेज के लिए ऑटो में सवार होकर जा रहा था। तभी आईएमटी रेड लाइट शराब के ठेके के सामने राज निवासी मच्छगर व उसके तीन साथियों ने ऑटो रोक लिया। ऑटो रोकने के बाद उन्होंने बाहर निकलने को कहा लेकिन वह बाहर नहीं निकले जिस पर आरोपी उनको पिस्तौल दिखाकर डराने लगे। उसके बाद आरोपियों ने उनको गर्दन पकड़ कर ऑटो से नीचे उतार लिया। इस दौरान उनके गले में पहली हुई सोने की चेन कहीं गिर गई।
विज्ञापन



उसके बाद आरोपियों ने उनके साथ लाठी डंडे से मारपीट की। हादसे में उनके हाथ व पैर दोनों तोड़ दिए। तभी उनके गांव में रहने वाली पड़ोसी रूपा व उसका लड़का चेतन आ गया। उन्होंने बीच बचाव करके उनको बचाया। जिसके बाद उनको उपचार के लिए दयालपुर सरकारी अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उनको बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल के लिए भेज दिया। जहां पर मेडिकल होने के बाद उनका उपचार निजी अस्पताल में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार युवक के दोनों हाथ पैर तोड़ दिया। जिस वजह से उसका ऑपरेशन किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed