फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Baruni Parswal to showcase her mettle at the Under-19 World Junior Badminton Championships.

Faridabad News: अंडर-19 विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी बरुनी पारसवाल

Wed, 23 Sep 2026 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Baruni Parswal to showcase her mettle at the Under-19 World Junior Badminton Championships.
5 अक्तूबर से इजिप्ट में होने वाली प्रतियोगिता के डबल्स वर्ग में लेंगी हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले की बैडमिंटन खिलाड़ी बरुनी पारसवाल का अंडर-19 विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। इजिप्ट में पांच अक्तूबर से शुरू होने वाली प्रतियोगिता में बरुनी डबल्स वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
सोमवार को घोषित की गई भारतीय टीम में उनका नाम सामने आने के बाद परिवार और अकादमी में खुशी का माहौल है। बरुनी इससे पहले इसी साल जून में जापान में आयोजित की गई एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भी भारतीय टीम में चयनित हुई थीं। यह कारनामा करने वाली वह हरियाणा की पहली और नॉर्थ इंडिया की दूसरी खिलाड़ी बनी थीं। इसके अलावा बरुनी 2024 में चीन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले चुकी हैं। वह राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अब तक 20 से अधिक पदक अपने नाम कर चुकी हैं। लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर उन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन


जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव और बरुनी के कोच संजय सापरा ने बताया कि बरुनी महज आठ साल की उम्र से बैडमिंटन का अभ्यास कर रही हैं। उनकी फिटनेस और कोर्ट पर फुटवर्क बेहद शानदार है। इसी कारण वह मुकाबले के दौरान विपक्षी खिलाड़ी पर दबाव बनाने में सफल रहती हैं। वह अभी जूनियर स्तर पर विश्व की नंबर एक खिलाड़ी हैं। 2024 में चीन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन के बाद से बरुनी एनबीए (नेशनल बैडमिंटन अकादमी) में खेलने के लिए योग्य हो गई थी। उसके बाद से ही वह गुवाहाटी स्थित एनबीए में विश्वस्तरीय सुविधाओं के बीच अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed